बाबा विशु राउत सेतु पर ऑटो के धक्के से होमगार्ड का एक जवान गंभीर रूप से हुआ घायल।

 

 

 

रिपोर्ट अजीत कुमार भारती

 

 

 

नवगछिया के बाबा विश्वनाथ सेतु पर एक तेज रफ्तार ऑटो के धक्के से पैदल गश्त कर रहे होमगार्ड का जवान बिहपुर थाना क्षेत्र की जयरामपुर निवासी लुखो यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से होमगार्ड के जवान को अनुमंडलीय अस्पताल में उच्च में भर्ती करवाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज रेफर कर दिया गया।लेकिन होमगार्ड का जवान गंभीर रूप से घायल था।उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए उसके परिजन उसे इलाज के लिए सिलीगुड़ी ले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *