बालिका शिक्षा को लेकर मध्य विद्यालय सैनो में हुआ नुक्कड़ नाटक

जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय सैनो में गुरुवार को बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने और सामाजिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मूल उद्देश्य लड़कियों की विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए समुदाय को जागरूक करना था।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बेटियों की शिक्षा केवल व्यक्तिगत विकास नहीं, बल्कि पूरे समाज की प्रगति का आधार है।

शिक्षा लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाती है, उनमें आत्मविश्वास जगाती है और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने में सहायक होती है।इस अवसर पर शिक्षिका शिल्पी कुमारी द्वारा छात्राओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

बाल संसद, ईको क्लब तथा यूथ क्लब के सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण पिंटू तांती ने बच्चों को प्रेरित करते हुए उनकी प्रस्तुति की सराहना की।इस अवसर पर शिक्षक श्रवण रजक, आतिश कुमार और भारती झा सहित अन्य छात्र-छात्राएं व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *