बेगूसराय में गृहमंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत

बेगूसराय,
भारत सरकार के माननीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को बेगूसराय जिले के दौरे पर पहुंचे। उनके साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं श्री विजय सिन्हा भी उपस्थित रहे।

जिला पदाधिकारी श्री तुषार सिंगला ने हवाई अड्डा परिसर में सभी गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही।

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। केंद्रीय व राज्य नेतृत्व के आगमन से जिले भर में उत्साह का माहौल देखा गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *