बेगूसराय में राष्ट्रकवि दिनकर की 117वीं जयंती मनाई गई

बेगूसराय | राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 117वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला, पुलिस अधीक्षक मनीष समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने दिनकर कला भवन एवं स्वर्ण जयंती पुस्तकालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर अधिकारियों ने दिनकर जी के कृतित्व और व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि वे सिर्फ कवि ही नहीं बल्कि राष्ट्र की आत्मा के स्वर थे। उनके साहित्य में स्वतंत्रता संग्राम की गूंज, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना झलकती है। दिनकर की कविताएँ आज भी नई पीढ़ी को देशहित और समाज सेवा के लिए प्रेरित करती हैं।

कार्यक्रम में जिले के अन्य अधिकारियों, साहित्यप्रेमियों और बुद्धिजीवियों की भी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *