बेतिया में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

बेतिया (संवाददाता) :
गांधी सभागार, बेतिया में मंगलवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें ऊर्जावान संबोधन के माध्यम से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “बिहार के विकास के लिए एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। सरकार की जो भी जनकल्याणकारी योजनाएँ हैं, उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। इसके लिए हर कार्यकर्ता को गाँव-गाँव तक पहुँच बनानी होगी।”
सम्मेलन में मुख्यमंत्री के साथ उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जद(यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री जनक राम सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मंच पर उपस्थित थे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और मुख्यमंत्री के संबोधन से उत्साहित दिखे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठित होकर जनता तक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुँचाने का आह्वान किया।
