भागलपुर की PBL टीम को राज्यस्तरीय कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान


पटना/भागलपुर।
राज्यस्तरीय दो दिवसीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL) कार्यक्रम की कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सफल क्रियान्वयन के लिए जिला भागलपुर की PBL टीम को सम्मानित किया गया। तिमाही गौरव श्रेणी के अंतर्गत SCERT बिहार एवं बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (BEPC) द्वारा संयुक्त रूप से टीम के सदस्यों को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।

सम्मानित होने वालों में जिला भागलपुर के PBL टीम के जिला संभाग प्रभारी रविश चंद्रा, जिला तकनीकी सदस्य चन्दन कुमार एवं अमित कुमार शामिल हैं। यह प्रशंसा पत्र उन्हें पटना में आयोजित विशेष समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालयों में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग को प्रभावी ढंग से लागू करना, शिक्षकों की क्षमता विकसित करना तथा विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, समस्या समाधान क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देना रहा। भागलपुर जिले की टीम ने अपने नवाचार, सतत प्रयास एवं प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से राज्य स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया, जिसके फलस्वरूप उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं सहयोगियों ने टीम के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि भागलपुर जिले की यह उपलब्धि अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उम्मीद जताई गई कि आगे भी टीम इसी तरह गुणवत्ता आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।

इस उपलब्धि से जिले के शिक्षकों एवं शैक्षणिक समुदाय में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *