भागलपुर के खलीफाबाग चौक पर दानवीर भामाशाह की प्रतिमा का अनावरण

भागलपुर, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के मुख्य खलीफाबाग चौक पर दानवीर भामाशाह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा अनावरण के साथ ही अब इस चौक का नाम दानवीर भामाशाह चौक के नाम से जाना जाएगा।
कार्यक्रम में भागलपुर की मेयर श्रीमती वसुंधरा लाल, बिहार सरकार के श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शंभू दयाल खेतान, समाजसेवी कमल जायसवाल एवं नंदकिशोर पंडित, भारत सरकार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे सहित शहर की कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। अतिथियों ने भामाशाह के त्याग और दानवीरता को याद करते हुए उनके आदर्शों को समाज में प्रसारित करने का आह्वान किया।
यह आयोजन तेली-वैश्य सामाजिक संगठन तथा अन्य कई संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।
