भागलपुर के मुकेश मंडल की हिम्मत को सलाम – 3 फीट कद के बावजूद बने सदर अस्पताल में ड्रेसर

रिपोर्ट – शयामानंद सिंह, भागलपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जब पूरा देश उत्सव मना रहा था, उसी बीच भागलपुर से एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। यह कहानी है नौगछिया पुलिस जिला के तीनटंगा गांव निवासी मुकेश मंडल की, जिनका कद महज 3 फीट है।

शारीरिक चुनौती के बावजूद मुकेश ने हार नहीं मानी। ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने पारा मेडिकल की तैयारी शुरू की और कड़ी मेहनत के बल पर सफलता पाई। आज वे भागलपुर सदर अस्पताल में ड्रेसर के पद पर कार्यरत हैं

मुकेश बताते हैं कि बचपन से ही लोग उनके कद को लेकर ताने कसते थे, लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि कुछ बड़ा करना है। काम में कठिनाइयां जरूर आती हैं, मगर सीनियर साथियों का सहयोग उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता है।

मुकेश की इस उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता, बल्कि पूरा गांव गर्व महसूस कर रहा है। आज वे लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *