भागलपुर को मिला पहला अर्बन स्टाइल स्ट्रीटवियर स्टोर ‘हैश टैग’
पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने किया उद्घाटन
रिपोर्ट: शयामानंद सिंह, भागलपुर

भागलपुर के फैशन प्रेमियों के लिए एक नई सौगात के रूप में शहर को उसका पहला अर्बन स्टाइल स्ट्रीटवियर स्टोर ‘हैश टैग’ प्राप्त हुआ है। इस फैशन स्टोर का भव्य उद्घाटन मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने किया।
यह स्टोर शहर के प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र राजबाड़ी कॉम्प्लेक्स, एमजी रोड, हेड पोस्ट ऑफिस के समीप खोला गया है। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति और उत्साह देखने को मिला।
‘हैश टैग’ स्टोर न केवल आधुनिक फैशन को बढ़ावा देगा, बल्कि भागलपुर के लाइफस्टाइल को एक नया ट्रेंडी और अर्बन लुक भी प्रदान करेगा। यहां युवाओं के लिए इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के स्टाइलिश और प्रीमियम क्वालिटी वाले स्ट्रीटवियर की विस्तृत रेंज उपलब्ध है।
स्टोर की स्थापना हर्ष देव, अभिषेक आनंद और ऋषव आनंद द्वारा की गई है। आयोजकों का कहना है कि अब भागलपुर के युवाओं को ट्रेंडी फैशन की तलाश में मेट्रो शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
स्टोर के मालिक हर्ष कुमार ने कहा,
“हमारा लक्ष्य भागलपुर के युवाओं को बड़े शहरों जैसी फैशन रेंज और क्वालिटी उपलब्ध कराना है। ‘हैश टैग’ सिर्फ एक स्टोर नहीं, बल्कि एक ट्रेंडी मूवमेंट की शुरुआत है।”
इस मौके पर शहर के कई युवा उद्यमी, फैशन प्रेमी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस नए प्रयास की सराहना की और स्टोर की सफलता की कामना की।
