भागलपुर पुलिस की बड़ी सफलता, तीन लूटकांड का खुलासा

दो अपराधी गिरफ्तार, लूट की रकम और बाइक बरामद

भागलपुर पुलिस ने हाल के दिनों में शहर और आसपास के थानों में घटित लूट की तीन बड़ी वारदातों का पर्दाफाश कर लिया है। पुलिस ने छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मोहम्मद शब्बीर खान और मोहम्मद जमील आलम के रूप में हुई है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट में प्रयुक्त बाइक और लूटे गए सामान को भी बरामद किया गया है। इस संबंध में सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बाईपास थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पूरी जानकारी दी।

सिटी एसपी ने बताया कि —

  • बाईपास थाना क्षेत्र के सेंट ऐसा स्कूल के पास नाथनगर निवासी पंकज कुमार से अपराधियों ने ₹20,000 नगद और जेवरात लूट लिए थे।
  • हबीबपुर थाना क्षेत्र में शाहकुंड निवासी संतोष कुमार से मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ₹5,000 की लूट की गई थी।
  • वहीं कजरेली थाना क्षेत्र में अमरपुर निवासी रोशन कुमार से अपराधियों ने ₹40,000 नगद, मोबाइल और सोने की अंगूठी लूट ली थी।

पुलिस की सक्रियता और सतत छापेमारी से दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनसे पूछताछ जारी है और पुलिस उनके आपराधिक नेटवर्क की गहन पड़ताल कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *