भागलपुर में कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया बल

रिपोर्ट — शयामानंद सिह, भागलपुर | 20 जून 2025
 समीक्षा भवन, भागलपुर

आज दिनांक 19 जून 2025 को उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के मुख्य बिंदु:

उर्वरक निगरानी एवं कार्रवाई:

  • 168 उर्वरक दुकानों पर छापेमारी की गई।
  • नमूनों को जांच के लिए पटना भेजा गया, दोषी पाए गए विक्रेताओं पर कार्रवाई प्रक्रिया में।

जैविक कॉरिडोर योजना:

  • 2000 एकड़ के लक्ष्य के विरुद्ध 2028 किसानों को जोड़ते हुए 24 समूहों का गठन कर लक्ष्य की पूर्ति।
  • कृषि जन चौपाल के माध्यम से किसानों में बढ़ी जागरूकता।

कृषि पाठशाला कार्यक्रम:

  • हर प्रखंड में 5 कृषि पाठशालाओं के आयोजन की योजना।

उद्यानिकी विभाग की पहल:

  • वर्ष 2025-26 में 6000 नारियल पौधों के वितरण का लक्ष्य।
  • टिशू कल्चर से केले की बागवानी हेतु 230 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 336 आवेदन प्राप्त

मिट्टी परीक्षण:

  • 3900 नमूने प्राप्त, जिनमें 900 का विश्लेषण पूर्ण
  • मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड समयबद्ध रूप से तैयार करने का निर्देश।

कीटनाशक छिड़काव योजना:

  • 25,000 बागानों में छिड़काव की योजना।
  • किसानों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

संबद्ध विभागों की समीक्षा:

  • पशुपालन, सहकारिता, मत्स्य, एवं NRM गवर्नेंस से जुड़ी योजनाओं की भी गहन समीक्षा की गई।

उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि—

“योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, पारदर्शी और किसान-हितैषी ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंचे।”

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, उद्यान विभाग, एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

#KrishiVikas #BhagalpurAgriculture #DDCReviewMeeting #BiharAgriculture #FertilizerMonitoring #OrganicCorridor #SoilHealthCard #FarmersFirst #TimesbiharNews

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *