भागलपुर में खुला सागर डिजीवर्ल्ड, दीपावली पर इलेक्ट्रॉनिक्स पर धमाकेदार ऑफर

रिपोर्ट — संजीव कुमार शर्मा, भागलपुर।
दीपावली की रौनक के बीच भागलपुरवासियों के लिए एक नई सौगात के रूप में सागर डिजीवर्ल्ड का भव्य शुभारंभ शनिवार को महात्मा गांधी रोड स्थित बॉस पार्क के पास किया गया। इस अवसर पर शोरूम के मालिक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि यह शहर का पहला ऐसा स्मार्ट मल्टीब्रांड इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम है, जहाँ लैपटॉप और मोबाइल दोनों एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि भागलपुर को “सिल्क सिटी” और “स्मार्ट सिटी” कहा जाता है, इसलिए अब शहर को “स्मार्ट शॉपिंग” का भी अनुभव मिलेगा। लगभग 1000 वर्गफीट क्षेत्रफल में बने इस आधुनिक शोरूम में ग्राहकों के लिए आकर्षक सजावट और आरामदायक माहौल की व्यवस्था की गई है।

यहाँ HP, Dell, Lenovo, Acer, Asus सहित सभी प्रमुख कंपनियों के लैपटॉप तथा Apple, OnePlus, Samsung, Redmi, Realme, Oppo, Vivo जैसे ब्रैंड के मोबाइल फोन उपलब्ध रहेंगे। ग्राहक इन उत्पादों को टच एंड फील एक्सपीरियंस ज़ोन में स्वयं परख सकते हैं।

श्री सिंह ने बताया कि धनतेरस और दीपावली के अवसर पर विशेष ऑफर और गिफ्ट पैक की व्यवस्था की गई है। हर खरीदारी पर ग्राहकों को स्पेशल डिस्काउंट और कई आकर्षक उपहार मिलेंगे। विशेष रूप से स्टूडेंट्स के लिए एक्सक्लूसिव स्कीम रखी गई है, जिसके तहत लैपटॉप पर पाँच गिफ्ट आइटम्स मुफ्त दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सागर डिजीवर्ल्ड का उद्देश्य भागलपुर के ग्राहकों को बेहतर तकनीक, उचित दाम और भरोसेमंद सेवा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। दीपावली पर यह शोरूम शहरवासियों के लिए टेक्नोलॉजी और त्योहार दोनों का संगम साबित होगा।

#DiwaliOffer #Bhagalpur #SagarDigiworld #SmartShopping #FestivalSeason

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *