भागलपुर में गोली की आवाज से गूंजा शहर लोगों में दहशत का माहौल

 रिपोर्ट संजय कुमार भागलपुर

 

भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मौलानाचक में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर घायल का इलाज चल रहा है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक चुनावी रंजिश को लेकर गोलीबारी करने की बात कही जा रही है। हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर तीन थाने की पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर घटना की सूचना परिजनों को मिलने के बाद मायागंज अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में परिजन अस्पताल पहुंचे। और दहाड़ मार कर रो रहे हैं। फिलहाल परिजन भी घटना से जुड़े कारणों का खुलकर नहीं बता रहे हैं। घायल युवक की पहचान इमरान उर्फ कल्लू के रूप में की गई है। इमरान उर्फ कल्लू की पत्नी व तीन बच्चे का रो रो कर बुरा हाल है घायल इमरान की पत्नी का कहना है हमारे पति को साजिश के तहत गोली मारी गई है पहले भी हमारे पति पर कुछ लोगों ने हमला किया था ,बताया यह भी जा रहा है

 

कि इमरान को अपना बिजनेस है इस पर भी अपराधिक तत्वों जैसे लोगों की नजर थी हालांकि चुनावी रंजिश को लेकर उस पर गोलीबारी की गई है। फिलहाल मामला को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *