भागलपुर में पहली बार आएंगी बॉलीवुड की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट ओजस राजानी
एक अगस्त को होगी मेकअप मास्टर क्लास, स्थानीय युवतियों को मिलेगा बड़ा मंच
संजीव कुमार शर्मा संवाददाता, भागलपुर

भागलपुर के ब्यूटी और फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी युवतियों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। बॉलीवुड की प्रख्यात मेकअप आर्टिस्ट ओजस राजानी पहली बार भागलपुर आ रही हैं। वह आगामी 1 अगस्त को एक होटल में आयोजित “लुक एंड लर्न मेकअप मास्टर क्लास” में बतौर प्रशिक्षक हिस्सा लेंगी।
इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय ब्यूटी एक्सपर्ट पल्लवी कुमारी द्वारा किया जा रहा है। आयोजन को लेकर शहर के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें पल्लवी कुमारी ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व की जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि ओजस राजानी, जो बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों के साथ काम कर चुकी हैं, इस मास्टर क्लास में लाइव डेमो, आधुनिक मेकअप तकनीकें और इंडस्ट्री से जुड़ी बारीकियों को साझा करेंगी। पल्लवी ने कहा कि यह कार्यक्रम भागलपुर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग और मार्गदर्शन मिलेगा।
“यह केवल एक वर्कशॉप नहीं, बल्कि भागलपुर की ब्यूटी इंडस्ट्री के लिए एक माइलस्टोन साबित होगा। ओजस राजानी जैसी सेलीब्रिटी आर्टिस्ट से प्रशिक्षण लेना भागलपुर की युवतियों को प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बनने की दिशा में सशक्त कदम बढ़ाने का अवसर देगा।”
— पल्लवी कुमारी, आयोजकhttps://youtu.be/9anKOreXeEU?si=t17W181YVxwaQ3cl
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों के लिए सीमित सीटों की व्यवस्था की गई है, जिनका चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
#OjasRajaniInBhagalpur
#MakeupMasterclass
#PallaviKumari
#BeautyIndustry
#BhagalpurEvent
#HindustanBhagalpur
