भागलपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर समीक्षा बैठक, कार्य में तेजी लाने का निर्देश
नगर निगम क्षेत्र के बीएलओ को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां

भागलपुर,


जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कार्यों में तेजी लाने को लेकर शुक्रवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। यह बैठक मुख्यतः 156-भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर क्षेत्र के बीएलओ तथा नगर निगम के कर्मियों के साथ आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ से पुनरीक्षण कार्य की प्रगति पर फीडबैक लिया और प्रत्येक चरण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि इस अभियान को पूर्ण गंभीरता से लिया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि “कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे।” डॉ. चौधरी ने सभी बीएलओ को क्षेत्रवार कार्यों में तेजी लाने, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मृत, स्थानांतरित या दोहराए गए नामों को हटाने की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है, और इसकी शुद्धता व अद्यतनता सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए और अभियान से जुड़ी तकनीकी प्रक्रियाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में नगर आयुक्त श्री शुभम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) श्री विकास कुमार, तथा वरीय उप समाहर्ता श्रीमती चंदा भारती समेत नगर निगम एवं निर्वाचन से संबंधित कई अधिकारी उपस्थित थे।

प्रमुख बिंदु:

  • नगर क्षेत्र के बीएलओ से पुनरीक्षण कार्य की अद्यतन स्थिति पर चर्चा
  • योग्य मतदाता को जोड़ने व अनुपयुक्त नाम हटाने की प्रक्रिया को गति देने का निर्देश
  • सभी कर्मियों को समयबद्ध लक्ष्य निर्धारण के साथ कार्य निष्पादन का निर्देश

#SpecialIntensiveRevision
#कोई_योग्य_मतदाता_छूटे_ना
#biharvidhansabhaelection2025
#ElectionCommissionOfIndia
#InformationAndPublicRelationsBihar
#DistrictAdministrationBhagalpur
#MinistryOfInformationAndBroadcasting

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *