भागलपुर वार्ड 48 में ₹15 लाख की लागत से सड़क और नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास

रिपोर्ट – शयामानंद सिंह, भागलपुर | Timesbihar News
भागलपुर:
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 48 में सड़क और नाले के निर्माण कार्य का आज शिलान्यास किया गया। यह कार्य ₹15,03,593 (पंद्रह लाख तीन हजार पांच सौ तिरानबे रुपये) की स्वीकृत लागत से कराया जा रहा है।
शिलान्यास कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, उप महापौर डॉ. सलाउद्दीन हसन, महापौर प्रतिनिधि दीपक शर्मा, वार्ड पार्षद कुमारी कल्पना, और जूनियर इंजीनियर राधेश्याम उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नारियल फोड़ कर कार्य की विधिवत शुरुआत की।
निर्माण कार्य के संवेदक चंगुड़ी शर्मा हैं।
महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने इस अवसर पर कहा:
“यह कार्य वार्ड वासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करेगा। नगर निगम नागरिकों की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया और नगर निगम का आभार व्यक्त किया।
#BhagalpurDevelopment #Ward48 #UrbanInfrastructure #MayorDrVasundharaLal #BhagalpurNews
