भागलपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी निशा भारती ने दाखिल किया नामांकन

रिपोर्ट – संजीव कुमार शर्मा, भागलपुर
भागलपुर | विधानसभा क्षेत्र संख्या 156 से निर्दलीय प्रत्याशी निशा भारती ने बुधवार को सदर अनुमंडल कार्यालय, भागलपुर पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के बाद जनता को संबोधित करते हुए निशा भारती ने कहा,
“जनता के स्नेह और सहयोग ने मुझे चुनावी मैदान में उतरने की प्रेरणा दी है। लोगों के प्रेम और विश्वास ने मुझे आगे आने की ताकत दी है।”
उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें जीत का आशीर्वाद देती है, तो वे नकारात्मक सोच और भ्रष्टाचार विरोधी कार्यों को प्राथमिकता देंगी, ताकि लोगों को हर साल होने वाली जनसमस्याओं से राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने जनता के सर्वांगीण विकास और कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का संकल्प व्यक्त किया।
निशा भारती ने आगे बताया कि वे राजनीति में सेवा भाव लेकर आई हैं, क्योंकि उनके पति भारतीय सेना में पिछले 20 वर्षों से देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा,
“मैं वैश्य समाज से हूं और इस विधानसभा में बनाया वोट का विशेष महत्व है। मैं इस क्षेत्र की एकमात्र महिला प्रत्याशी हूं जिसने आज अंतिम दिन नामांकन दाखिल किया है।”
पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें किसी दल से टिकट नहीं मिला क्योंकि “ऊपर बैठे पार्टी शीर्ष नेता टिकटों की खरीद-बिक्री में लगे हैं।” उन्होंने कहा कि जनता और अपने समर्थकों से विचार-विमर्श के बाद ही उन्होंने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया,
“मेरा उद्देश्य जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाना है।”
नामांकन के दौरान निशा भारती के समर्थन में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने नारेबाजी कर अपने प्रत्याशी का उत्साहवर्धन किया।
