भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, बस पलटी

कई यात्री घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

(भागलपुर)। भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क पर मंगलवार को बनियारा के समीप एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रितेश नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर अचानक सड़क किनारे पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के समय बस में दर्जनों यात्री सवार थे। अचानक हुए इस दुर्घटना से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को निकटतम अस्पताल भेजवाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का संतुलन बिगड़ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई है। हालांकि, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों की तत्परता और सहयोग से समय रहते घायलों को इलाज मिल सका, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। समाचार लिखे जाने तक कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *