भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना आगमन पर विधि प्रकोष्ठ ने अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया स्वागत

रिपोर्ट — शयामानंद सिंह, भागलपुर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के बिहार की राजधानी पटना आगमन पर बिहार भाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम का आयोजन बिहार भाजपा संगठन के तत्वावधान में किया गया, जिसमें भाजपा विधि प्रकोष्ठ की सक्रिय भूमिका रही। अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत बिहार भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक श्री विंध्याचल राय ने किया।

कार्यक्रम में सह संयोजक भोला कुमार मंडल, बिहार प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के प्रवक्ता श्री वीरेश प्रसाद मिश्रा, प्रदेश पदाधिकारी जयप्रकाश यादव व्यास (क्षेत्रीय प्रभारी), बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी प्रसाद, प्रदेश सह संयोजक संजय कुमार, प्रदेश संयोजक मनोज कुमार सिंह, प्रदेश पदाधिकारी चंदन कुमार सहित बिहार के विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि श्री नितिन नवीन पूर्व में बिहार सरकार में विधि मंत्री के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं और अब संगठन द्वारा उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व से नवाजा गया है, जो पूरे बिहार भाजपा के लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, संविधान के मूल्यों और विधि प्रकोष्ठ की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित अधिवक्ताओं ने श्री नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *