मटिहानी में NDA विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन, कार्यकर्ताओं का जुटा जनसैलाब

मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय कृत जीतलाल +2 विद्यालय, नयागांव बलहपुर में शुक्रवार को एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में एनडीए के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ-साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
सम्मेलन को लेकर सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जत्था विद्यालय परिसर पहुंचने लगा था। धीरे-धीरे मैदान खचाखच भर गया और कार्यकर्ता सम्मेलन जनसभा का रूप ले लिया। मंच पर एनडीए गठबंधन से जुड़े दलों—जेडीयू, बीजेपी, लोजपा आदि के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति साझा की।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनडीए विकास और सुशासन की राजनीति पर आधारित है और जनता के सहयोग से मटिहानी विधानसभा सहित पूरे बिहार में गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलेगा। सम्मेलन में संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक चुनावी तैयारी पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपने नेताओं का स्वागत किया। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारी की गई थी। आयोजन को लेकर क्षेत्र में दिनभर उत्साह और राजनीतिक सरगर्मी बनी रही।
