मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1100 लीटर चुलाई शराब का घोल नष्ट
पंडौल थाना क्षेत्र में शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान तेज

मधुबनी | बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के तहत मधुबनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंडौल थाना क्षेत्र में 1100 लीटर अर्द्धनिर्मित देशी चुलाई शराब का घोल, टीन व अन्य सामग्री को मौके पर ही विनष्ट कर दिया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंडौल क्षेत्र में अवैध रूप से देसी शराब तैयार की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब निर्माण सामग्री को जब्त किया।

मौके पर रखे गए टीन, प्लास्टिक ड्रम और उपकरणों को भी नष्ट कर दिया गया ताकि भविष्य में अवैध शराब निर्माण दोबारा न हो सके।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।#HainTaiyaarHum #BiharPolice #Bihar
स्रोत: Bihar Police | Home Department, Govt. of Bihar | Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *