मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1225 लीटर शराब का विनष्टीकरण

मधुबनी
शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के तहत मधुबनी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। भैरवस्थान थाना पुलिस द्वारा मंगलवार को तीन अलग-अलग कांडों में जब्त की गई कुल 1225 लीटर देशी और विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया।
यह कार्रवाई थाना परिसर में की गई, जिसमें अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष स्वयं मौजूद रहे। जब्त शराब को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी और तेज की जाएगी ताकि जिले में अवैध शराब कारोबार पर पूर्ण विराम लगाया जा सके।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि शराबबंदी कानून को सफल बनाने में सहयोग करें और कहीं भी अवैध शराब की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
