मधेपुरा जिले के सभी थानों में समीक्षा बैठकों का आयोजन

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर

मधेपुरा।
पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में थानाध्यक्षों द्वारा नियमित रूप से समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिनमें सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य पुलिस कार्यों की गहन समीक्षा कर उनकी गुणवत्ता में सुधार लाना तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।

बैठक के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से समीक्षा की जा रही है —
तकनीकी माध्यम से किए गए अनुसंधान कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा
वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा
नियमित पेट्रोलिंग व्यवस्था की समीक्षा

नए कानूनों और प्रावधानों की जानकारी तथा उनका अद्यतन अध्ययन
गंभीर मामलों में अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी की प्रगति की समीक्षा
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस तरह की नियमित समीक्षा बैठकों से बेहतर कानून-व्यवस्था स्थापित करने और अपराध नियंत्रण में ठोस और प्रभावी योगदान मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *