मध्य विद्यालय जगदीशपुर में आपदा मित्रों द्वारा मॉकड्रिल का आयोजन
जगदीशपुर/भागलपुर

जगदीशपुर मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय जगदीशपुर में आपदा मित्र प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के बीच वज्रपात एवं नदी में डूबने से बचाव संबंधी मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। वर्तमान मौसम में संभावित आपदाओं को ध्यान में रखते हुए यह अभ्यास बच्चों को आपदा प्रबंधन के प्रति सजग बनाने हेतु आयोजित किया गया।इस प्रशिक्षण सत्र का संचालन आपदा मित्रों — मुनिलाल साह, मो. मुस्तकीम अंसारी, तुलसी यादव और अल्ताफ अंसारी — द्वारा किया गया। इन्होंने बच्चों को वज्रपात के दौरान सुरक्षात्मक उपायों, नदी या तालाब में डूबने की स्थिति में आवश्यक बचाव तकनीकों एवं प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने इस अवसर पर कहा, “वर्षा ऋतु में वज्रपात और जलस्रोतों से संबंधित दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में इस प्रकार के मॉकड्रिल बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।”प्रधानाध्यापक ने सभी आपदा मित्रों का आभार प्रकट करते हुए विद्यालय की ओर से उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका बिन्दु कुमारी, शाहिना खातून, नवल किशोर पंजियारा, अभिनाश सरोज, नीरज कुमार सहित सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
