मध्य विद्यालय जगदीशपुर में डांडिया का आयोजन

जगदीशपुर | 27 सितम्बर
दुर्गा पूजा के अवसर पर अवकाश पर जाने से पूर्व मध्य विद्यालय, जगदीशपुर में शनिवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर प्रस्तुत डंडिया और गरबा नृत्य रहा। मानवी, संध्या, अंशु, नीशु, शुभांशी, विद्या सहित दर्जनों छात्राओं ने रंग-बिरंगी पोशाकों में आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से गूंज उठा। छात्राओं ने सामूहिक नृत्य के जरिए सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को दुर्गा पूजा एवं दशहरा की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बच्चों को मेले में सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कई आवश्यक निर्देश भी दिए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षक अभिनाश सरोज, वीणा कुमारी, शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा, वीवी नाहिदा, भारती कुमारी, निर्भय कुमार, अमित कुमार सिंह, राजीव सहित सभी छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *