मध्य विद्यालय दीनानगर, जगदीशपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

जगदीशपुर (संवाददाता) :
मध्य विद्यालय दीनानगर, जगदीशपुर में मंगलवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं का हिमोग्लोबिन, पल्स रेट, रक्तचाप सहित अन्य जांच की।

शिविर के दौरान आयरन की गोली, ओआरएस घोल और आवश्यक दवाइयों का भी वितरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि “किशोरावस्था में पोषण की कमी गंभीर समस्या बन सकती है। समय-समय पर जांच और आयरन की खुराक से छात्राओं को एनीमिया से बचाया जा सकता है।”

विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ राज किशोर ठाकुर ने बताया कि “स्वास्थ्य जांच शिविर से छात्राओं को जागरूकता के साथ-साथ आवश्यक उपचार भी मिला है। हम चाहते हैं कि ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित हों ताकि बच्चियों का समुचित शारीरिक विकास हो सके।”

स्वास्थ्यकर्मियों ने छात्राओं को संतुलित आहार, स्वच्छता और जीवनशैली से जुड़ी आदतों के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *