मध्य विद्यालय सैनो में निपुण दिवस का भव्य आयोजन सम्पन्न

जगदीशपुर 5 जुलाई 2025 — राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत मिशन निपुण भारत एवं निपुण बिहार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मध्य विद्यालय सैनो में निपुण दिवस का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता (FLN) की महत्ता को उजागर करना था।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक बैनरों और रंगीन होर्डिंग्स से सजाया गया, जिनमें मिशन निपुण के लक्ष्य और संदेश उकेरे गए थे।कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पोस्टर, स्लोगन, एवं दृश्य प्रदर्शन के माध्यम से निपुणता के महत्व को रेखांकित किया। बच्चों के रचनात्मक योगदान ने आयोजन को जीवंतता प्रदान की।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार ने मिशन निपुण की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए संकल्प लिया कि विद्यालय का प्रत्येक शिक्षक यह सुनिश्चित करेगा कि सभी छात्र-छात्राएं कक्षा 3 तक पढ़ने, लिखने एवं गणना करने में निपुण बनें। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य केवल शैक्षणिक नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक सशक्त कदम है।कार्यक्रम के दौरान निपुण छात्रों एवं निपुण लीडरों को “निपुण लोगो” प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों का सक्रिय सहयोग रहा।कार्यक्रम की मेज़बानी निपुण मेंटर शिक्षक अमलेश कुमार ने की।

इस अवसर पर शिल्पी कुमारी, भारती झा, शुभांजली कुमारी, नवनीता कुमारी, रिया कुमारी, कुशल मंडल, आतिश कुमार, मनीषा कुमारी रॉय, फैजुर रहमान सहित अन्य शिक्षकों ने भी कार्यक्रम की महत्ता पर विचार साझा किए।यह आयोजन अभिभावकों, शिक्षकों एवं छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना तथा मिशन निपुण की भावना को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *