महागठबंधन अब महालठबंधन बन गया है : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल


रिपोर्ट — शयामानंद सिंह, भागलपुर

भागलपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आज एनडीए कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महागठबंधन अब “महालठबंधन” बन चुका है, सीट बंटवारे को लेकर उनके आंतरिक मतभेद जनता के सामने उजागर हो चुके हैं।

जायसवाल ने विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को “पूरी तरह बेबुनियाद” करार देते हुए कहा कि विपक्ष खुद भ्रम फैलाने में जुटा है। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की उपाधि को अपने नाम से जोड़कर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है, जिसे जनता ने स्वीकार नहीं किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह सिर्फ जुमलेबाजी और खोखले वादों में लगा है — कभी सोने का कटोरा, तो कभी चांदी का चम्मच देने की बात कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। लेकिन जनता अब सब समझ चुकी है।

उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए के पक्ष में मजबूत माहौल है और 2025 में पुनः नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी

इस मौके पर भागलपुर विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी रोहित पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह, भाजपा बिहार मीडिया पैनलिस्ट डॉ. प्रीति शेखर सहित एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *