महिला का शव संदिग्ध हालत में पोखर से मिला, इलाके में सनसनी

संवाददाता – संजीव कुमार शर्मा, भागलपुर

भागलपुर जिले के बायपास थाना क्षेत्र स्थित मुखेरिया गांव के एक पोखर में बुधवार की सुबह एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव पोखर में कैसे पहुंचा, यह अभी भी रहस्य बना हुआ है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

स्थानीय समाजसेवी बबली वर्मा ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि पोखर में एक महिला का शव तैरता हुआ देखा गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इसी पोखर से एक युवक का शव बरामद किया गया था। बार-बार शव मिलना हत्या की आशंका को जन्म दे रहा है।

थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि महिला के शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *