माघ मेला 2026: GM नरेश पाल सिंह ने झूंसी और प्रयागराज रामबाग स्टेशन का किया निरीक्षण

माघ मेला 2026 की तैयारियों को लेकर आज उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने झूंसी एवं प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महाप्रबंधक ने खास तौर पर यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त हेल्प डेस्क, अस्थायी टिकट काउंटर, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, साहायता केंद्र और सुरक्षा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि माघ मेला अवधि के दौरान अपेक्षित यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सभी विभाग समय पर काम पूरा करें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मेला अवधि में यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ने की संभावना है, जिस कारण स्टेशन पर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती, पार्किंग व्यवस्था, अनाउंसमेंट सिस्टम और मेडिकल टीम की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।

महाप्रबंधक सिंह ने कहा कि रेलवे का लक्ष्य है कि माघ मेला आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान किया जाए।

#MaghMela2026 #Prayagraj #JhunsiStation #RambaghStation #NCRailway #IndianRailways #Inspection #HindustanNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *