मानवीय सेवा, बेहतर इलाज और टीम वर्क से जीत रहा लोगों का भरोसा


रिपोर्ट – शयामानंद सिंह, भागलपुर
भागलपुर।
भागलपुर हवाई अड्डा के समीप छोटी गोपालपुर स्थित सिटी केयर हॉस्पिटल बेहतर इलाज, संवेदनशील सोच और मानवीय सेवा के कारण तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहा है। जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के प्रति अस्पताल प्रबंधन के मानवीय रवैये के चलते लोग अब इसे ‘गरीबों का अस्पताल’ कहने लगे हैं।

सिटी केयर हॉस्पिटल में असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार उपलब्ध कराया जाता है। मरीजों की आर्थिक व सामाजिक स्थिति को समझते हुए मानवीय आधार पर हर संभव सहयोग किया जाता है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को न केवल राहत मिलती है, बल्कि अस्पताल के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है।

अस्पताल के डायरेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि सिटी केयर हॉस्पिटल की स्थापना का मूल उद्देश्य ही यह रहा है कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को सुलभ, किफायती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि यहां इलाज को व्यवसाय नहीं, बल्कि सेवा मानकर किया जाता है। कोई भी जरूरतमंद मरीज इलाज के अभाव में वापस न लौटे, यही अस्पताल की प्राथमिकता है।

वहीं अस्पताल के मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उमेश मिश्रा ने बताया कि सिटी केयर हॉस्पिटल में अनुभवी डॉक्टरों की टीम और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ के सहयोग से टीम वर्क के तहत मरीजों का इलाज किया जाता है। सभी डॉक्टर और स्टाफ मिलकर मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को संतोष और भरोसा मिलता है।

बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, अनुभवी चिकित्सकों की टीम और मानवीय सोच के कारण सिटी केयर हॉस्पिटल अब केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और विश्वास का केंद्र बनकर उभर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *