मालदा मंडल के 20 रेलकर्मियों को सेफ्टी अवार्ड से सम्मानित किया गया

मालदा, 14 नवंबर 2025
मालदा मंडल की सेफ्टी शाखा द्वारा आज DRM कॉन्फ्रेंस हॉल, मालदा में एक सेफ्टी अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में उन रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने रेल सुरक्षा मानकों को बनाए रखने, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने तथा मंडल में सुरक्षित ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया।
समारोह के दौरान मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री मनीष कुमार गुप्ता ने इंजीनियरिंग, ऑपरेटिंग, कैरिज एवं वैगन सहित विभिन्न तकनीकी विभागों के कुल 20 रेलकर्मियों को सेफ्टी अवार्ड प्रदान किया। इन कर्मचारियों को समय रहते सतर्कता बरतते हुए संभावित दुर्घटनाओं को टालने, सुरक्षित रेल संचालन बनाए रखने तथा अपने कार्य के प्रति उत्कृष्ट निष्ठा दर्शाने के लिए यह सम्मान दिया गया।
सम्मान स्वरूप पुरस्कार में पदक, प्रशस्ति पत्र, उत्कृष्ट सेफ्टी कार्य के लिए प्रशंसा उद्धरण, तथा ₹1,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर DRM/मालदा ने कहा कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के प्रति प्रेरित करना और उनके अच्छे कार्यों की सराहना करना है। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों ने समय पर सतर्कता दिखाते हुए मंडल में सुरक्षित कार्य प्रणाली को मजबूती दी है, उनके प्रयास अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।
समारोह में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी (Sr. DSO) श्री ताराचंद सहित मालदा मंडल के कई वरिष्ठ शाखा अधिकारी उपस्थित थे।
