मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अमल तेज करने का निर्देश – सिवान में डीएम की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक

सिवान, 10 मई 2025 (शनिवार)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान सिवान जिले में की गई घोषणाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आज समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी ने की।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी (सिवान सदर व महाराजगंज), भूमि सुधार उपसमाहर्ता, बीएसआरडीसी, पीआईयू बेतिया, पथ प्रमंडल, विद्युत आपूर्ति (संचारण), भवन प्रमंडल, तथा जिला कला-संस्कृति पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी ने जानकारी दी कि सभी योजनाओं को पूर्व में ही कैबिनेट से प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने निर्देश दिया कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी घोषणाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाई जाए ताकि आमजन को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *