मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, श्रमिकों और कारीगरों की समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधंवार को 1, अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर जगत शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के हर कारीगर, श्रमिक तथा उद्योग से जुड़े लोगों को बिहार की प्रगति की रीढ़ बताते हुए उनके सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कारीगर और श्रमिक समाज की वास्तविक ताकत हैं। उनके हुनर और परिश्रम से ही श्र राय विकास की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा से बिहार निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।

पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने परंपरागत विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की आराधना की और श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *