मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना स्थित अपने सरकारी आवास, 1 अणे मार्ग पर परिवार के सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि छठ महापर्व बिहार की अस्मिता, आस्था और लोक संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से पर्व को शुद्धता, सादगी और सामूहिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री आवास परिसर में छठ व्रतियों के लिए पूजा-अर्चना की संपूर्ण व्यवस्था की गई थी। अर्घ्य के दौरान पारंपरिक गीतों और भक्ति संगीत की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *