मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 1 लाख से अधिक महिलाओं को मिली आर्थिक सहायता

भागलपुर | मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत शुक्रवार को जिले की 1 लाख 02 हजार 401 महिलाओं को ₹10-10 हजार की आर्थिक सहायता राशि दी गई। यह राशि महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदान की गई है।

टाउन हॉल, भागलपुर में आयोजित लाइव कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सभी जीविका दीदियों को बधाई देते हुए कहा कि—

“इस राशि का उपयोग रोजगार प्रारंभ करने में करें। सफल होने पर सरकार की ओर से ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी।”

उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से जीविका दीदियाँ शामिल हुईं। मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी एवं जीविका परियोजना से जुड़े कर्मी भी उपस्थित थे।

#MahilaRojgarYojana #Bhagalpur #WomenEmpowerment #BiharGovernment #Jeevika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *