मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार द्वारा पूर्णिया में पोल्ड ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

आज दिनांक 13 नवम्बर 2025 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार श्री विनोद सिंह गुंजियाल, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अमित कुमार पांडेय, श्री प्रशांत कुमार सी.एच., श्री माधव कुमार सिंह तथा उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रत्नांवर निलय द्वारा निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया एवं जिला स्कूल, पूर्णिया स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भवन (बज्रगृह) का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार तथा पुलिस अधीक्षक पूर्णिया उपस्थित रहे।

पूर्णिया जिले में 11 नवम्बर 2025 को मतदान संपन्न होने के उपरांत सभी Polled EVM/VVPAT मशीनों को पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया एवं जिला स्कूल, पूर्णिया स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भवन (बज्रगृह) में विधानसभा क्षेत्रवार द्वितालीय पद्धति (Double Lock System) से सील कर सुरक्षित रखा गया है। इन बज्रगृहों की 24×7 निगरानी CCTV कैमरों के माध्यम से की जा रही है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बज्रगृहों की सुरक्षा हेतु त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है —

  • पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया स्थित बज्रगृह में विधानसभा क्षेत्र 56 अमौर, 59 बनमनखी, 60 रुपौली एवं 61 धमदाहा के Polled EVM/VVPAT सुरक्षित रखे गए हैं।
  • जिला स्कूल, पूर्णिया स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भवन में विधानसभा क्षेत्र 57 बायसी, 58 कसबा तथा 62 पूर्णिया के Polled EVM/VVPAT रखे गए हैं।

बज्रगृह के भीतर CAPF के जवानों द्वारा 24×7 सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही, नियंत्रण कक्ष (Control Room) की स्थापना Outer Perimeter के बाहर की गई है, जहां से अभ्यर्थी या उनके अधिकृत दो प्रतिनिधि CCTV फीड के माध्यम से निरंतर निगरानी कर सकते हैं।

निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री गुंजियाल ने अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों से संवाद कर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। अभ्यर्थियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास एवं संतोष व्यक्त किया गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार
Election Commission of India
पूर्णिया पुलिस | #BiharElection2025 | #ECI | #VotersHelpline1950 | #Purnea

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *