मुजफ्फरपुर में बड़का राजस्व कर्मी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

रिपोर्ट – शयामानंद सिंह, मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आज निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। जिले के बड़का राजस्व कर्मी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों के अनुसार, राजस्व संबंधी एक कार्य कराने के एवज में आरोपी कर्मी द्वारा आवेदक से हज़ारों रुपए की मांग की गई थी। शिकायत दर्ज होते ही निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और तय स्थान पर पहुंचकर उसे नकद राशि लेते हुए धर दबोचा।

गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी से बरामद रुपये को जब्त कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा है कि अब भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं निगरानी विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी कर्मचारी या अधिकारी रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी शिकायत तुरंत दर्ज कराएं।

#BiharPolice #BiharNews #VigilanceDepartment #Muzaffarpur

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *