मुस्लिम मैनेर्टी कॉलेज में “दी केयर ऑफ ह्यूमैनिटी” ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

भागलपुर (संवाददाता) : “दी केयर ऑफ ह्यूमैनिटी” संस्था के द्वारा सोमवार को मुस्लिम मैनेर्टी कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में लगभग 100 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाया जाएगा।
संस्था के सदस्य मोहम्मद जीशान (वाइस प्रेसिडेंट), अकबर टाइगर खान, तकी अहमद जावेद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि इस तरह के शिविरों से न केवल लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है बल्कि यह जीवन बचाने का एक महत्वपूर्ण कार्य भी है।
मोहम्मद जीशान, वाइस प्रेसिडेंट “दी केयर ऑफ ह्यूमैनिटी”
“हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक युवा रक्तदान के महत्व को समझें और इस अभियान से जुड़ें। एक यूनिट रक्त किसी का जीवन बचा सकता
