मुहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, लखीसराय में निकाला गया फ्लैग मार्च

लखीसराय


आगामी मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं शांति-सौहार्द का माहौल सुनिश्चित करने हेतु शनिवार को लखीसराय जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बलों के साथ जिले के महत्वपूर्ण और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च का उद्देश्य नागरिकों में विश्वास कायम करना तथा असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना रहा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से आपसी भाईचारे व शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। साथ ही, मुहर्रम के जुलूस मार्गों का भी निरीक्षण किया गया ताकि कहीं कोई अवरोध उत्पन्न न हो।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी हेतु अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। ड्रोन से निगरानी, सीसीटीवी की सहायता और कंट्रोल रूम की सतत मॉनिटरिंग के जरिए हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इस मौके पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जिला प्रशासन सभी समुदायों के साथ संवाद बनाए हुए है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

लखीसराय पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर…
#BiharPolice | #HainTaiyaarHum | #LakhisaraiLive | #WahhLakhisarai | #KhabarLakhisarai

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *