मुहर्रम पर्व के दौरान भोजपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी
आरा, भोजपुर | 06 जुलाई 2025

मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भोजपुर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस महकमा सतर्कता बरतते हुए सभी प्रमुख जुलूस मार्गों, मस्जिदों तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध कर रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित सभी वरीय अधिकारी एवं थानाध्यक्ष स्वयं फील्ड में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं। पुलिस बल के अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
सभी जुलूस मार्गों पर बैरिकेडिंग, ड्रोन कैमरों द्वारा निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) की तैनाती तथा शांति समिति के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में रखने हेतु कटिबद्ध है।
भोजपुर पुलिस द्वारा आम जनता से यह अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। यदि कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।
#HainTaiyaarHum #BiharPolice #Bihar #मुहर्रम #Muharram2025
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार
गृह विभाग, बिहार सरकार
