मोहर्रम को लेकर पुरैनी में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

जगदीशपुर /भागलपुर 

आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर शनिवार को जगदीशपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पुरैनी बाजार, मुस्तफापुर, मखना, कमल चौक और पुरैनी किला क्षेत्र से होकर गुजरा।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ गश्त पर निकले। लोगों से शांति, भाईचारा और सहयोग बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस की यह कार्रवाई लोगों में विश्वास बनाए रखने और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से की गई।

थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि मोहर्रम के अवसर पर किसी प्रकार की अफवाह या अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे, इसके लिए प्रशासन सजग और सतर्क है।

उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर्व सभी समुदायों के सहयोग से शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो, इसके लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *