राजद छोड़कर भाजपा में लौटे शंकर प्रसाद गुप्ता, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

भागलपुर: झुग्गी झोपड़ी संघर्ष समिति के अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को अलविदा कहकर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनकी घरवापसी से समिति के कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।शहर स्थित उनके कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। ‘नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद’ और ‘नीतीश कुमार ज़िंदाबाद’ के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए शंकर प्रसाद गुप्ता ने कहा,“आगामी विधानसभा चुनाव में भागलपुर लोकसभा क्षेत्र की सभी सातों विधानसभा सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है। हम पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे और एनडीए को प्रचंड बहुमत दिलाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *