राजरतन कुमार ने संभाली बौंसी थानाध्यक्ष की कमान

रिपोर्ट – संवाददाता, बौंसी (बांका)

बौंसी थाना क्षेत्र को नया थानाध्यक्ष मिल गया है। पुलिस अधीक्षक बांका उपेंद्र कुशवाहा ने चांदन थाना प्रभारी राजरतन कुमार को बौंसी थाने का नया इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। कई दिनों से यह पद रिक्त पड़ा था, जिसके चलते स्थानीय लोगों में बेचैनी थी। अब राजरतन कुमार के पदभार ग्रहण करने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में उम्मीद जगी है।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व पुलिस आईजी, भागलपुर के निर्देश पर निवर्तमान थानाध्यक्ष सुधीर कुमार को कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से थानाध्यक्ष का पद खाली था। पुलिस अधीक्षक ने अब यह जिम्मेदारी राजरतन कुमार को सौंपी है।

राजरतन कुमार पूर्व में भी बौंसी थाना क्षेत्र में अंचल निरीक्षक के पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं। स्थानीय व्यवसायियों और ग्रामीणों का मानना है कि उनके अनुभव का लाभ क्षेत्र को मिलेगा। लोगों ने उम्मीद जताई कि नए थानाध्यक्ष अपराध पर रोकथाम, शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *