लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत नालंदा डीएम ने की 16 मामलों की सुनवाई

रिपोर्ट — शयामानंद सिंह, नालंदा
बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिला पदाधिकारी नालंदा श्री कुंदन कुमार द्वारा 10 अक्टूबर 2025 को कुल 16 मामलों की सुनवाई की गई।
इनमें कई मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में डीएम ने आवश्यक निर्देश जारी किए।
बिहारशरीफ, राजगीर, बेन, अस्थावां, सिलाव और हिलसा अंचलों से प्राप्त शिकायतों में ज़्यादातर मामले अतिक्रमण, बिजली बिल सुधार, नाला-गली निर्माण, ऑनलाइन रसीद निर्गमन, रैयती भूमि विवाद और दस्तावेज़ म्यूटेशन से जुड़े थे।
डीएम श्री कुंदन कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र और निष्पक्ष निपटारा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
सुनवाई के दौरान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
