लोदीपुर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन,वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

भागलपुर, वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर द्वारा लोदीपुर थाना परिसर में आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए और उन्होंने अपनी समस्याएं व शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का शीघ्र एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आम जनता को न्याय दिलाना भी है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई की जाए तथा पीड़ितों को उनके मामलों की प्रगति से अवगत कराया जाए। इस पहल से आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।
