वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आने से चार की मौत, एक घायल


एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

पूर्णिया।
आज सुबह 03 अक्टूबर 2025 को जिले के कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत जवनपुर में बड़ा हादसा हो गया। वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक महोदया स्वयं घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की गहन जांच की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

इस दर्दनाक घटना के बाद ग्रामीणों में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोग रेल प्रशासन से इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इस मार्ग पर अक्सर लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में रेल पटरी पार करने के दौरान सुरक्षा की अनदेखी से बड़ी दुर्घटनाएं घटित हो जाती हैं।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *