विधानसभा चुनाव को लेकर पटना पुलिस सक्रिय, पालीगंज में मतदान केंद्रों का निरीक्षण

पटना | 23 अक्टूबर
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने की दिशा में पटना पुलिस की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पालीगंज-02) के नेतृत्व में पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्पेशल सर्विलांस टीम (SST) के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

डीएसपी ने बताया कि चुनावी अवधि में विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, गश्ती दलों को लगातार सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

पटना पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत सभी स्तरों पर निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।

#PatnaPolice #Bihar_Police #BiharElections2025 #BiharAdministration
Home Department, Govt. of Bihar | District Administration Patna | SP Central, Patna | SP Rural, Patna | Patna Traffic Police | AIR News Patna | DD News Bihar

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *