विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भागलपुर पुलिस अलर्ट, SST टीमों द्वारा सघन वाहन जांच अभियान जारी


रिपोर्ट – शयामानंद सिंह, भागलपुर

भागलपुर। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अवांछित गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से भागलपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में सोमवार 13 अक्टूबर 2025 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में SST (स्पेशल सर्विलांस टीम) द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह जांच अभियान विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के मद्देनज़र आयोजित किया जा रहा है।

पुलिस टीमों द्वारा जिले के विभिन्न चेकिंग प्वाइंट्स पर दोपहिया, चारपहिया एवं वाणिज्यिक वाहनों की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं चुनाव आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित सामग्रियों की भी तलाशी ली गई।

अधिकारियों ने बताया कि जांच अभियान के दौरान नकदी, शराब, हथियार या किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु की बरामदगी पर तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, चुनाव अवधि के दौरान जिले की सीमाओं पर अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है ताकि अवैध गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाया जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में SST, FST (फ्लाइंग स्क्वाड टीम) एवं पुलिस गश्ती दलों को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

#BhagalpurPolice | #BiharPolice | #HainTaiyarHum | #Checking | #Election2025

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *