विधानसभा चुनाव 2025 में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया


पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया प्रोत्साहित

अररिया। रविवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा उन सभी पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को सफलतापूर्वक एवं पूर्णतः शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिले में आयोजित इस समारोह में पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनके पेशेवर दक्षता, प्रतिबद्धता व अनुशासन की सराहना की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चुनाव जैसे बड़े दायित्व को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष रूप से आयोजित करना पूरे पुलिस बल की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान पुलिस की तत्परता, समन्वय और संवेदनशीलता के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई, जो जिले की कानून-व्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है।

समारोह में विभिन्न थानों, विशेष शाखाओं, पुलिस लाइन तथा चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी को भविष्य में भी इसी समर्पण और ईमानदारी के साथ कर्तव्य निर्वहन करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि सम्मान से पुलिस बल में न केवल मनोबल बढ़ता है, बल्कि जनता के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना भी मजबूत होती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *